खेत में पानी लगा रहे किसान को सर्प ने डसा, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत में पानी लगा रहे किसान को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने अचेतावस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढिय़ा कीराचन निवासी मुनेश्वर दयाल पड़ोसी गांव परतापुर कला निवासी पूर्व प्रधान रहीस यादव का खेत करते थे। बुधवार को गन्ने के खेत में पानी लगा रहे थे, तभी अचानक जहरीले सर्प ने डस लिया, लेकिन मुनेश्वर यह नहीं समझ पाया कि उसे सांप ने काटा है या कोई लकड़ी लग गई। जब परिजन खेत पर खाना लेकर पहुंचे तो मुनेश्वर बेहोश होने लगा। यह देख परिजन घबरा गये और पैरों को देखा तो सांप के काटे के निशान थे। सूचना पूर्व प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे पूर्व राम रहीस ने अपनी कार से मुनेश्वर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *