सांप पकड़ने वाले युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। आसीवन थाना क्षेत्र के कादिरपुर गांव में सांप पकड़ने के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है

जानकारी के अनुसार आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम कादिरपुर निवासी जावेद 28 वर्ष को देर रात गांव के पास झाड़ियों में सांप निकलने की सूचना मिली थी। जावेद मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। जहरीले सांप के डसने के बाद भी जावेद ने हिम्मत नहीं हारी। उसने सांप को पकड़कर बोरे में बंद किया और नजदीकी अस्पताल पहुंच गए।

वही अस्पताल में बोरे में सांप देखकर स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। जावेद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सांप पकड़ने का शौक ही अब उनकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *