युवक को सांप ने डसा, सांप को पकडक़र लोहिया अस्पताल पहुंचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुकान की सफाई करते समय युवक को सर्प ने डस लिया। युवक ने साहस का परिचय देते हुए सांप को प$कडक़र लोहिया अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसको एंटी वेनम इंजेक्शन लगाये, तब कहीं जाकर युवक की जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जिनैया सिठैया निवासी सोमवार को अपनी दुकान की सफाई कर रहा था, तभी वहां बैठे उसे एक सर्प ने डस लिया। युवक ने तुरंत सांप के काटने के स्थान पर पट्टी बांधी और सांप को पकडक़र बोरी में डालकर दोस्तों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में युवक को सांप के साथ देखकर डॉक्टर आश्चर्यचकित रह गए। प्रदुम्न के शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था। उसकी हालत बिगडऩे लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्होंने एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए। कड़ी मेहनत के बाद प्रदुम्न की जान बचाई जा सकी। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। युवक प्रदुम्न का कहना है कि वह इससे पहले भी कई सांप पकड़ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *