उचक्कों ने पार किया महिला का पर्स

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुत्री के साथ बाजार करने आयी महिला को पर्स किसी ने उचक्के ने पार कर दिया। हालांकि उसने इधर उधर पर्स की खोजबीन की, लेकिन कोई पता न चलने पर महिला पुत्री के साथ घर वापस चली गयी।
जानकारी के अनुसार रविवार को महिला चंद्रकली पत्नी संजू ठाकुर निवासी बिजली घर के पास अपनी पुत्री के साथ बाजार करने आयी थी, तभी किसी ने महिला का पर्स पार कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि पर्स में ७०० रुपये की नकदी, चांदी की तोडिय़ां, आधार कार्ड व पेन कार्ड के अलावा कुछ जरुरी कागजात थे। कोई अता पता न चलने पर महिला वापस चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *