लोक अदालत के लिए अब तक 2335 अपराधिक मामले हुए चिन्हित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी बैठक जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन में लघु अपराधिक मामलों की बैठक अपर जिला जज एससी/एसटी/नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज संजय कुमार ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण होने योग्य लघु फौजदारी मामलों को अधिक से अधिक चिन्हित कर न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न दंडिक न्यायालयों की ओर से अब तक 2335 मामले चिन्हित किये जा चुके है। बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी धनश्याम शुक्ला, ज्ञानेन्द्र कुमार, यथार्थ विक्रम, पीयूष भारतीय, स्वेता कश्यप, प्रियंका गांधी, माला, प्रीती माला चतुर्वेदी, शिवानी सिंह आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *