गंगा दशहरा पर समाजसेवियों ने बांटा शरबत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा दशहरा के अवसर पर समाज सेवियो ने कस्बे में जगह-जगह स्टॉल लगाकर शर्बत का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज में संभ्रात तथा समाजसेवी लोगों ने कस्बे में जगह-जगह स्टॉल लगाकर पूड़ी सब्जी व शर्बत का प्रसाद वितरण किया। वहीं कस्बे के व्यापारी अरविंद प्रताप के दिल्ली प्लाईवुड तथा दुष्यंत कश्यप के अनु टेंट हाउस के प्रतिष्ठानों पर लोगों को गन्ने का जूस पिलाया गया। गन्ने का जूस पीने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे और ठंडा जूस पीकर गर्मी से राहत महसूस की। इस मौके पर समाज सेवी दिल्ली प्लाई बोर्ड के मालिक अरविंद प्रताप तथा अनु टेंट हाउस के मालिक दुष्यंत कश्यप, संजीव कश्यप, बिंद्रा प्रसाद, नीलेश गंगवार, मुकेश कश्यप, गुड्डू सक्सेना सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं मोहम्मदाबाद रोड पर उदयवीर सिंह आचार्य के प्रतिष्ठान पर लोगों ने स्टॉल लगाकर लोगों को पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर समाज सेवी उदयवीर सिंह आचार्य, डॉक्टर दौलत राम, नवाबगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल राजपूत, राजेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *