तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने सोढी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह शो छोड़ने के बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं. जब वो इस शो का हिस्सा थे तो अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते थे. अचानक एक बार फिर से उनका नाम सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, गुरुणचरण सिंह फिलहाल लापता हैं. वो दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो मुंबई पहुंचे ही नहीं. कुछ दिनों पहले वो मुंबई से दिल्ली अपने पिता का बर्थडे मनाने आए थे. वहीं उसके बाद वो 22 अप्रैल को मुंबई वापस जाने के लिए निकले, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं और ना वो अपने घर वापस आए. ऐसे में वो कहां हैं, इसको लेकर उनके परिवार वालों को कोई भी जानकारी नहीं हैं. गुरुचरण की करीबी दोस्त एम.एस सोनी ने इस बारे में पिंकविला से बातचीत की है. उन्होंने कहा, “उनके पैरेंट्स चिंता में हैं और दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. मैंने यहां मुंबई में भी एक रिपोर्ट में फाइल करने की कोशिश की, लेकिन वो यहां लौटे नहीं हैं, इसलिए यहां फाइल नहीं हो पाई. गुरुचरण जी की तबीयत भी पिछले कुछ दिनों से सही नहीं थी. इसलिए, मुझे उनकी चिंता हो रही है.”
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढी लापता, दो दिन से मोबाइल फोन भी बंद
