दबंगों के खिलाफ तहरीर लेकर गयी थी थाने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाई को खाना देने गयी युवती के साथ दबंगों ने अभद्रता कर दी। इसस पर पीडि़ता ने अपने भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। पीडि़ता का कहना है कि पुलिस ने दबंगों से पैसे ले लिये हैं। इस वजह से वह कार्यवाही नहीं कर रही है।
जानकारी केे अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम दारापुर निवासी युवती माया पुत्री गया प्रसाद जाटव बीती शाम अपने भाई को खेत पर खाना देने गयी थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे गांव के ब्रजनंदन, शिवम, सेक्रेटरी उससे बदसलूकी करने लगे। जिस पर उसने विरोध किया, तो दबंगों ने उसे मारापीटा। जिस पर उसने खेत पर जाकर अपने भाई बबलू को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बबलू ने जब बहन के साथ अभद्रता करने का विरोध किया, तो दबंगों ने बबलू के साथ भी मारपीट की। पीडि़त भाई-बहन ने राजेपुर थाने जाकर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद न सुनकर उन्हें थाने से भगा दिया। वहीं पीडि़ता का आरोप है कि थाना पुलिस ने विपक्षियों से पैसे ले लिये हैं। इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। फिलहाल घायल पीडि़ता लोहिया अस्पताल में अपना उपचार करा रही है। वहीं पीडि़ता के पिता का कहना है कि दबंग प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वह कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने उपरोक्त घटना में संज्ञान नहीं लिया, तो उनकी जान पर भी बन सकती है।
बिक गयी खाकी, पीडि़ता को थाने से भगाया
