कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जिम करने जा रहे सैनिक की टैंकर से कुचलकर हालत नाजुक हो गयी। परिजन उसे सीएचसी लेकर आये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम नगला जोध निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रंजीत सिंह सेना में तैनात था। बीते लगभग 15 दिन पूर्व ही अवकाश पर घर आया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह जिम करने गाँव से रजीपुर जा रहा था। उसी दौरान रजीपुर के पास कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर कानपुर से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार कमल को कुचल दिया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी। परिजनों के द्वारा उसे सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु मिलेट्री अस्पताल फतेहगढ़ ले गये। जहाँ उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी दीपा व माँ रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कमल की मौत हो गयी है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा
टैंकर की चपेट में आकर सैनिक की मौत
