हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत, उमस बढ़ी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते करीब तीन दिनों से बन रहे मौसम के बीच सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गयी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक दो दिन में वारिस की संभावना है। राजेपुर, अमृतपुर, नवाबगंज में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की, लेकिन उमस भी रही। बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि बादल तो बन रहे हैं, लेकिन वारिस नहीं हो रही है। फिलहाल एक दो दिन में वारिस की संभावना जतायी जा रही है। बीते दिन रविवार को गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गयी। रात में लोगों को सोना दुश्वार हो गया। भीषण गर्मी के चलते पंखा, कूलर भी गर्मी के आगे फेल नजर आये। सिर्फ एसी वाले लोग ही चैन से सो सके, लेकिन अब लोगों को वारिस का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *