नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भारी गर्मी तथा उमस के बीच हुई बरसात से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वही खेतों में फैली मक्का से किसानों के चेहरे मुरझा गये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज कस्बा नवाबगंज तथा आसपास क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से लगातार भीषण गर्मी का दंश लोग झेल रहे थे। जिसमें हर इंसान को भीषण गर्मी की वजह से चैन नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते शुक्रवार को दिन में भी भीषण गर्मी होने के बाद एकाएक 3:00 बजे के लगभग बरसात होने लगी। जिससे ठंडा मौसम तथा ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी में राहत मिली, वहीं जिन किसानों के खेत में मक्का फैली हुई है उनके चेहरे मुरझााये नजर आए, लेकिन सभी लोगों को गर्मी से राहत मिलते ही लोगों ने कहा कि अभी कोई अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन गर्मी से तो राहत मिलेगी। कस्बे के आसपास के गांव सिरमौर बांगर, हमीरपुर, हुसैनपुर बेग, जाफर नगर, नागला बारंग, नगला जोधा, सोना जानकीपुर, नगला दुर्गू आदि क्षेत्र में पानी की बरसात से लोगों में ने लोगों ने जहां भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की, वहीं मक्का किसान साबिर खान, रामबाबू यादव, रणवीर सिंह यादव, गंगा सिंह यादव, इदरीश खान, भूरे ठाकुर, नमन यादव आदि किसान मक्का की फसल को लेकर चिंतित दिखे।
बरसात से गर्मी से कुछ राहत, मक्का किसानें के मुरझाये चेहरे
