फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लवमैरिज का विरोध करने पर लडक़ी के पिता को भारी पड़ गया। युवक ने तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गुस्सायें ग्रामीणों ने युवक को पकडक़र उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना कम्पिल के ग्राम दूंदेमई निवासी ५५ वर्षीय रक्षपाल पुत्र मनोहर शाक्य की पुत्री ने रायपुर चिनघटपुर निवासी सौरव पुत्र श्रीराम से लव मैरिज कर ली थी। जिसका रक्षपाल विरोध करता था। जिससे सौरव रक्षपाल से रंजिश मानता था। शुक्रवार को गांव में आयी बाढ़ से सडक़ कट गयी थी, वहीं पर रक्षपाल अपने साथियों के साथ बैठा था, तभी सौरव आया और आते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रक्षपाल पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे रक्षपाल बच गया, तभी उसने दोबारा रक्षपाल के गोली मार दी। जिससे रक्षपाल गंभीर रुप से घायल होकर वहीं गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सौरव को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कम्पिल उपनिरीक्षक हरीश कुमार, कायमगंज कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह, सिवारा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव रक्षपाल को घायलावस्था में सीएचसी लेकर आये। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी का मेडिकल कराने लायी पुलिस तो आरोपी ने बताया कि उसके ससुर रक्षपाल उसका शादी का विरोध करता था, इसकी बजह से मैंने गोली मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि वह आरोपी युवक को बाढ़ के पानी से बचाकर लायी है।
लवमैरिज का विरोध करने पर दामाद ने ससुर को मारी गोली, भर्ती
