बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, रोज-रोज के झगड़े से था परेशान

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग लडक़े ने अपने पिता की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि पिता शराब के नशे में आकर मां को पीटता था, जिससे रोज-रोज इन हरकतों से परेशान होकर यह कदम उठाया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किया हथियार जब्त कर लिया है। घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बेटे का कहना है कि रोज-रोज पिता की इस हरकत से वह परेशान हो गया था, तब जाकर यह कदम उठाया।
लखेड़ा थाना के ग्राम नयाखेड़ा निवासी गोविंद सिंह रोज की तरह मंगलवार की रात करीब 2 बजे घर पहुंचा। पत्नी घर के अंदर और 17 वर्षीय नाबालिग बेटा बाहर आंगन में सो रहा था। नशे में धुत गोविंद घर के अंदर गया और पत्नी रेवती बाई मल्लाह को नींद से उठाकर खाना मांगने लगा। महिला के जब कहा कि स्वयं निकाल लो, इस पर गोविंद घर के बर्तन फेंकने लगा। रेवती ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके बाल पकडक़र आंगन में गिरा दिया और उसके सीना में लात रखकर कुल्हाड़ी से मारने जा रहा था। उसी समय उसके 17 वर्षीय बेटा आ गया और उसने पिता से कुल्हाड़ी छीनी और फिर उसी से पिता गोविंद पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मृतक के कमर, दाहिने तरफ कान के नीचे, कंधे एवं पीठ में गंभीर चोट आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी की मां ने बताया कि वह मजदूरी करती है उसका एक बेटा एवं बेटी है। पति गोविन्द मजदूरी करते थे एवं लगभग 20 वर्ष से शराब का नशा करते थे। वह उससे और बच्चों के साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद आरोपी युवक ने पुलिस को खुद को हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचमनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *