सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, गैस्ट्रो के डॉक्टर कर रहे निगरानी

समृद्धि न्यूज। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बीते दिनों भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें रविवार रात 9 बजे के करीब गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत वर्तमान में स्थिर है और वह निगरानी में हैं। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर करीब से नजर रख रही है। हालांकि, अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया बयान

सर गंगा राम अस्पताल ने बयान जारी करके सोनिया की सेहत को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *