वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
जानकारी के अनुसार बीते दिन शासन ने एसपी आलोक प्रियदर्शी का तबादला जनपद गाजियबाद के लिए कर दिया था। उनके स्थान पर आरती सिंह को जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आज नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में दोपहर के समय चार्ज लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई शुरू कर दी। नई एसपी ने शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना शुरू किया। उन्होंने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष रूप से निपटारा होगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनिरूप कार्य किया जायेगा। महिला अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। पुरानें मामले जिनका खुलासा नहीं हुआ है उनका अनावरण किया जायेगा। पुलिस में नवाचार लाया जायेगा। उन्होंने कहा की जनपद में सट्टे व जुआ के कारोबार की कमर तोड़ी जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
चार्ज संभालते ही एक्शन में आयीं नवागंतुक एसपी आरती सिंह
