पीलीभीत में सपा का आरोप, फर्जी वोट काटने की साजिश

यूसुफ कादरी ने भाजपा पर लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी दी

 पीलीभीत, समृद्धि न्यूज़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यूसुफ कादरी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर जिले की चारों विधानसभाओं में विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने की सुनियोजित साजिश चल रही है।

कादरी ने आरोप लगाया कि पीलीभीत की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक प्रिंटेड फॉर्म (प्रारूप संख्या 7) बांटे गए हैं। उनके अनुसार, हर बूथ पर 50 से 100 मतदाताओं के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यूसुफ कादरी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर जिले की चारों विधानसभाओं में विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने की सुनियोजित साजिश चल रही है।

कादरी ने आरोप लगाया कि पीलीभीत की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक प्रिंटेड फॉर्म (प्रारूप संख्या 7) बांटे गए हैं। उनके अनुसार, हर बूथ पर 50 से 100 मतदाताओं के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर जाकर फर्जी नामों से शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है।

इस धांधली का एक उदाहरण देते हुए कादरी ने मानपुर गांव का जिक्र किया, जहां 115 प्रिंटेड फॉर्म सामने आए हैं। जिस व्यक्ति के नाम से ये आपत्तियां दर्ज थीं, उसने स्वयं एसडीएम कार्यालय में बयान दर्ज कराया है कि उसने कोई शिकायत नहीं की और फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर फर्जी हैं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह के मामले

यूसुफ कादरी ने चेतावनी दी कि 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी हर एक वोट का मिलान करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस धांधली को नहीं रोका और निष्पक्ष जांच नहीं की, तो सपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

 शिकायकर्ता बोला मुझे पता ही नहीं शिकायत कैसी होती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेता युसूफ कादरी के साथ सतपाल नाम का व्यक्ति भी मौजूद था, यह वही सतपाल है जिसके नाम से 115 वोट काटने की शिकायत हुई। जब सतपाल से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया मुझे पता ही नहीं कि शिकायत कैसे होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *