Headlines

एसपी आलोक प्रियदर्शी का तबादला, आरती सिंह बनीं जनपद की नई एसपी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का तबादला बीती रात शासन ने कर दिया। उनके स्थान पर आरती सिंह को जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते १९ जून को आलोक प्रियदर्शी ने जनपद के एसपी के पद पर चार्ज लिया था। जिसके बाद बीते दिनों आलोक प्रियदर्शी की डीआईजी के पद पर पदोन्नति हो गयी थी। जिसके बाद से लगातार उनके तबादले की अटकलें लगायी जा रही थीं। बीती रात आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कमिश्ररेट गाजियाबाद भेजा गया है। आलोक प्रियदर्शी की जगह पर जनपद का नया पुलिस अधीक्षक पुलिस उपायुक्त कमिश्ररेट कानपुर आरती सिंह को बनाया गया है। आरती सिंह 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आलोक प्रियदर्शी ने अपने कार्यकाल में जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *