सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 चुनाव प्रभारियों के नाम का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं

अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी ने 10 विधानसभा उपचुनाव सीटों में से 6 के लिए चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रभारियों में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ-साथ अवधेश प्रसाद और सरोज इंद्रजीत का नाम शामिल है. माना जा रहा है कि बची हुई चार सीटों पर भी पार्टी जल्द ही प्रभारियों के नामों का ऐलान कर देगी.पार्टी की ओर से जारी लेटर में शिवपाल सिंह यादव को अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट का प्रभारी बनाया है. वहीं, सांसद अवधेश प्रसाद, और लाल बिहार यादव को मिल्कीपुर, वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर की मझवां सीट का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, करहल सीट का जिम्मा चंद्रदेव यादव को दिया गया है. फूलपुर विधानसभा सीट की कमान इंद्रजीत सरोज मिली है. कानपुर नगर की सीसामऊ सीट का प्रभारी राजेंद्र कुमार को बनाया गया है जो कि पार्टी के विधायक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *