सपा ने नगर अध्यक्ष चयन के लिए किये ब्लाक प्रभारी नियुक्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन दिनों पार्टी में उपजे विवाद को सुलझा लिया है। कमेटी घोषित होने के बाद लगातर इस्तीफों का दौर चला। जिसका सामंजस्य बनाते हुए जिलाध्यक्ष ने १४ विशेष आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया। दूसरी सूची में १९ लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर समायोजित किया। गुरुवार को तीसरी सूची में नगर अध्यक्ष बनाने के लिए ब्लाक व नगर पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। कायमगंज प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जिला सचिव पियूष यादव, जिला कार्यकाणिी सदस्य मोहित गंगवार को बनाया है। शमशाबाद प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जिला सचिव राधेश्याम श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरवेश चतुर्वेदी को बनाया गया है। नवाबगंज प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला सचिव अमीर सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र सिंह यादव को बनाया है। संकिसा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला सचिव अमीर सिंह यादव व जिला सचिव व प्रधान बृजेंद्र सिंह यादव को जिम्मेदारी दी है। कम्पिल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला सचिव अजय माथुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर शर्मा बने हैं। कमालगंज प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला सचिव मुजीबुल हसन, जिला कार्यकारिणी सदस्य बिल्लू श्रीवास्तव बने। मोहम्मदाबाद प्रभारी जहान सिंह लोधी, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह यादव व जिला सचिव पियूष यादव को जिम्मेदारी दी गयी है। खिमसेपुर प्रभारी रमेशचंद्र कठेरिया, जिला सचिव राधेश्याम श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह को बनाया है। सभी प्रभारी अपने-अपने नगर पंचायत क्षेत्र एवं ब्लाकों में पांच दिन के अंदर चयन सूची सहित जिला कार्यालय को उपलब्ध करायें। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *