लोकसभा चुनाव में तेजी लाने के लिए सपा ने नियुक्त किये पदाधिकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव में तेजी लाने के लिए कई पदों पर सपाइयों को तैनाती दी गयी। इसी क्रम में सोमेंद्र यादव को प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज एवं कायमगंज सपा नगर अध्यक्ष पद पर साहब खान उर्फ भैया खान एवं रुक मंगल सिंह को समाजवादी पार्टी का राजेपुर ब्लाक अध्यक्ष एवं अवधेश पांडे को शमशाबाद के बूथ एवं ब्लाक कार्यकारिणी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया की आगामी बैठकों में समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ जब तक लोहिया वाहिनी का गठन नहीं हो जाता समस्त बैठक एवं कार्यक्रमों में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाने में सहयोग करने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लोग अभी से पूरी दमदारी से जुट जायें। बैठक के दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला सचिव ईश्वर दयाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेचे लाल यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *