एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण

हरदोई, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का निरीक्षण कर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सोमवार को फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रधान लिपिक, आईजीआरएस, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय, सोशल मीडिया सेल, एएसपी पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली कक्ष, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, रिट सेल, गोपनीय कार्यालय, सीसीटीएनएस व सीओ ट्रैफिक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से वार्ता कर कार्य करने के तौर-तरीके जाने। समय से कार्यालय आकर कार्य करने और रिकॉर्ड को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। अभिलेखों के रखरखाव को भी चेक किया। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर करने के लिए आरआई को निर्देश दिए। डीसीआरबी प्रभारी को इनामिया अपराधियों की सूची उपलब्ध कराते हुए उन पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान शाखा प्रभारी व विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *