सपा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने मनायी काशीराम की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी अशोक अम्बेडकर व बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी के द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई। अशोक आंबेडकर ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के बारे कश्मीर से कन्याकुमारी तक साईकिल यात्रा कर करोड़ों लोगों को जागरूक कर संगठित किया। उन्होंने दलित, पिछड़े एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों को बहुजन नाम दिया। अमन सूर्यवंशी ने कहा आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर पछाडक़र समाजवादी सरकार बनानी है। इस मौके पर बंटी यादव, राजपाल यादव, शिवशंकर शर्मा, रामपाल यादव, नंदकिशोर दुबे, सुधांशु अंबेडकर, डॉ0 आर्यन कुमार, अनिल अंबेडकर, शुभम् चौधरी, मोहित वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *