दुष्कर्म का प्रयास करने वाले सपा बूथ अध्यक्ष को युवती ने काट डाला, मौत

बांदा: बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सपा बूथ अध्यक्ष द्वारा शराब के नशे में युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया, युवती ने फरसे से हत्या कर दी। युवती ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। युवती को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर युवती ने स्वजातीय पड़ोसी किसान के माथे में फरसे से वारकर गिरा दिया। फरसे के वार से उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बबेरू कोतवाली के एक गांव में घर के मुखिया की मौत के बाद मां-बेटी रहती थी। मां घर के बाहर एक छोटी सी किराने की दुकान चलाती है। गुरुवार को करीब चार बजे मां खेत की तरफ गई थी। घर पर युवती अकेली थी। इसी दौरान सपा बूथ अध्यक्ष 48 वर्षीय सुखराज प्रजापति घर में आया और उसने शराब के नशे में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना तो आक्रोश में उसने घर में रखे फरसे से उसके सिर और सीने में कई वार किये, जिससे आरोपी की दोनों आंखें बाहर निकल आयी और उसकी डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। पीडि़ता ने जुर्म कबूल कर लिया। घटना की सूचना पर सीओ सौरभ सिंह व कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की। मृतक की पत्नी कलावती ने युवती के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। एसपी पलाश बंसल ने तीन टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *