भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सभी का भविष्य सपा में सुरक्षित-कादरी भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग परेशान-डॉ0 जितेंद्र यादव

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम हईपुर बेग के बूथ संख्या-२४१ में बीता रात हुए बूथ जागरण जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी मूलभूत समस्यायें रखीं। साथ ही सपा नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद के प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो अपना कीमती समय दिया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूॅ। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद करना है और उनकी समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाना है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सभी जाति, धर्मों के लोगों को एक साथ खड़े रहने व बराबरी के दर्जे की बात कहते हुए जातिगत जनगणना कराने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती रही और किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। सपा सरकार में जो विकास की गंगा बही, वही आज दिखायी पड़ रही है। सपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी खुशहाल थे। नौजवानों को नौकरियां दी गयीं, जबकि भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी गयीं। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्यायें बतायीं। जिसमें जमीनों पर कब्जा, अच्छी सड़कों का न होना, शुद्ध पेयजल न मिलना, विधवा पेंशन न मिलना तथा बिजली की समस्या का रोना रोया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज सपा का कुनबा बढ़ रहा है। सपा से अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सपा का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जायें। पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग एक जुट हो जायें और समाजवादी पार्टी को मजबूत करें, तभी आप खुशहाल जीवन जी सकेंगे। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डॉ नवल किशोर शाक्य, सर्वेश अंबेडकर, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, हरीश यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मीडिया सेल के प्रभारी विवेक यादव, जितेंद्र सिंह यादव सिरौली वाले, मनोज मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, प्रदीप यादव टीटू, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर कश्यप, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, बूथ अध्यक्ष हईपुर अरविंद कश्यप, बूथ अध्यक्ष वेग गोपेंद्र यादव, सुधांशु पाठक, प्रधान युसूफ पटेल, प्रधान शिवदेश यादव, प्रधान बिजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान दारा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव चुन्नू, राजीव चतुर्वेदी, समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजिद अली, समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, संजीव प्रधान हरदुआ, मनोज यादव प्रधान, अजय राज यादव, पूर्व प्रधान रवि यादव, शिवकेश कठेरिया, डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव, शिवदेव यादव, प्रधान मियापुर आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अमृतपुर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने किया।
जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को जगाना-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के बूथ जागरण जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम में जनता े से सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने वार्ता के दौरान कहा कि यह कार्यक्रम बूथ को मजबूत करने व जनता से सीधे जुडऩे के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है और इस प्रकार के कार्यक्रम हर बूथ पर होते रहेंगे। पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए की बात इसलिए करते हैं। पिछड़ों, दलित, अल्पसंख्यक सभी को पीछे उठाकर आगे खड़ा करने की बात समाजवादी पार्टी करती है। हमारी सरकार बनने पर गरीब सवर्ण का भी ख्याल रखा जायेगा। यह प्रवास कार्यक्रम लोगों से घर-घर जाकर उनसे चर्चा कर उनकी समस्या का समाधान कराना और उन्हें समाजवादी विचाराधारा से जोडऩे का काम किया जा रहा है। आम जनता को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। जरुरत पड़ी, तो आंदोलन भी किया जायेगा। जनता को जगाने आये हैं। जिससे जनता जाग जाये। अब भाजपा को भगाने का समय आ गया है। केवल चुनाव के समय ही गरीब जनता की भाजपा सरकार को याद आती है। चुनाव होते ही जनता को भूल जाते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के संदर्भ में कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है। जिसे भी टिकट दिया जायेगा, उसे पूरी दमदारी से चुनाव लड़ायेंगे और जिताकर भेजेंगे। हम कार्यकर्ता हैं। हमारा काम पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना है।
