भाजपा के गढ़ में सपा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य का हुआ जोरदार स्वागत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ी हुई हैं। वहीं सभी पार्टियों के प्रत्याशी क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन के प्रत्याशी डाक्टर नवल किशोर शाक्य का कस्बा के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। सपा प्रत्यासी के स्वागत में दलीय सीमाएं टूट गईं। वहीं ग्रामीणों से बातचीत करते हुए डॉ0 नबल किशोर ने कहा अगर लोकसभा का चुनाव जीते तो अमृतपुर में एक अस्पताल बनाऊंगा। जिसमें कैंसर पीडि़तों की नि:शुल्क चिकित्सा की जाएगी। वहीं कहा कि जो भी सैलरी सांसद की होती है वह दान कर अनाथ आश्रम व गरीब बच्चों को शिक्षा के कार्य में दान करेंगे।

अमृतपुर में एक बार जीती बसपा

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की अमृतपुर जन्मस्थली है। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी के पुत्र मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी भाजपा से सदर विधायक हैं। मेजर के बसपा में शामिल होने पर ही बसपा प्रत्याशी अनन्त कुमार मिश्रा के चुनाव में अमृतपुर से बसपा जीती थी। इससे पहले व बाद में भाजपा के आगे कोई भी प्रत्यासी टिक नहीं सका। भाजपा में द्विवेदी परिवार से मेजर सदर विधायक है और एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन सपा प्रत्याशी भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते दिख रहे हैं। अमृतपुर कस्बा के लोगों की मांग उठी की कई सरकारें आईं तहसील होने के बावजूद भी अमृतपुर नगर पंचायत नहीं बन पाया। वहीं डॉ0 नबल किशोर शाक्य ने कहा जिताकर भेज देना नगर पंचायत बनवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *