सपा प्रत्याशी ने कारगिल शहीद राकेश चन्द्र की समाधि पर श्रद्धासुमन किये अर्पित

सैनिक प्रकोष्ठ के साथ एक दर्जन गांव में किया जन सम्पर्क
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के साथ सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश सिंह के साथ नगला निविया, बराकेशव, नया नगला, भदकी, दादूपुर, अलीगंज, ढीपा, नदौरा, बहादुर नगला, पंचम नगला, नगला सवल व नगला जब्ब आदि गांव में जन सम्पर्क कर वोट मांगे। डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, व्यापारी विरोधी सरकार को हटाना है। गरीब महिलाओं को न्याय दिलाना है। महंगाई को भगाना है तो समाजवादी पार्टी को वोट देकर आने वाले चुनाव में सहयोग करें। जिससे आम लोगों को रोजगार के लिए दूसरे शहर जाना नहीं पड़ेगा। किसानों को फसल का वाजिब मूल्य मिलेगा। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी और महंगाई का खात्मा होगा। परिवर्तन का समय है, यही मौका है हम लोग उचित फैसला लें। साथ ही कारगिल शहीद राकेश चन्द्र यादव की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर रामाधार सिंह, मनोज कुमार, अमित कुमार, छोटे सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, दुर्वीन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *