चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ी भीड़ को देख गदगद नजर आये सपा प्रत्याशी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसे देखकर प्रत्याशी गदगद नजर आये।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के मैन चौराहा से मोहम्मदाबाद रोड पर बस अड्डे के पास कार्यालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य तथा समाजवादी पार्टी के नेत्री रचना सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन ेसे पूर्व ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ पहले से ही मौजूद थी। पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य तथा अन्य नेताओं के आने पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ देख सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य तथा उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंच का संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने वक्तव्य में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के लिए वोट की अपील की। वहीं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव तथा महिला सभा की प्रदेश सचिव अनीता यादव ने भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के लिए वोटो की अपील की। मंच पर मौजूद पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत तथा तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारुकी ने भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *