फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन संगठन ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मनि मनाया गया। उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव को राजनीति में शालीनता का प्रतीक बताया। जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने एक दूसरे को केक खिलाकर डिंपल यादव के जन्मदिन पर बधाई दी व उनकी लम्बी आयु की कामना की। इस मौके पर विनीत परमार, बीके गंगवार, शिवम पटेल, विवेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में उनके आवास लोहिया फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने सांसद के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर रामपाल सिंह यादव, रुकमंगल सिंह यादव, सुधीर सिंह यादव, सुनील यादव, गिरधर शर्मा, शिव शंकर शर्मा, चंदन शर्मा, धीर सिंह एवं आकाश यादव आदि उपस्थित रहे। इस संदर्भ में स0 प्रवक्ता प्रभारी राधेश्याम सविता ने जानकारी दी।
सपाईयों ने सांसद डिंपल यादव का केक काटकर मनाया जन्मदिन
