सपाईयों ने उत्साह के साथ मनाई छोटे लोहिया पं0 जनेश्वर मिश्र की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को समाजवादी पृथक चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पंडित जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पंडित जनेश्वर मिश्र की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को हमेशा एक परिवार की तरह माना, कोई भी कार्यकर्ता चाहे वह किसी समाज का हो अगर उनके पास पहुंच जाता था तो उसकी समस्या का निवारण करके ही भेजते थे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी ने भी हमेशा जनेश्वर मिश्र की बात मानी और आगे बढ़ाने का काम किया और यही कारण रहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ में जनेश्वर मिश्र के नाम से स्थापित कराया। जिसमें लाखों लोग आज अपने व्यायाम करने के लिए लाभान्वित हो रहे हैं। अवधेश पांडे ने कहा कि समाज भाजपा के बहकावे में न आये। इसलिए ब्राह्मण समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुडक़र पार्टी को मजबूत करें। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि ब्राह्मणों का असली सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। आज जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के विपक्ष की कुर्सी पर कई बार के विधायक रहे माता प्रसाद पांडे को बनाया। उससे पीडीए के साथ-साथ अगड़े समाज को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साथ लेकर के चल रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव रवी पांडे, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खान, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, बंटी यादव, जितेन्द्र यादव, बेंचेलाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुजीब उल हसन, रूकमंगल सिंह, राजपाल सिंह यादव, विमलेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, धनपाल सिंह यादव, मुख्तार आलम, अमन चतुर्वेदी, अजय यादव, शिव शंकर शर्मा, विशाल यादव, अंकित यादव, अखिल कठेरिया, लालमन यादव, अरविंद यादव, सोनू यादव, सचिन यादव, जितेंद्र यादव, मुजाहिद अंसारी, विजेंद्र सिंह यादव, दलवीर सिंह यादव, राकेश कुमार यादव, अनमोल यादव, निजाम अंसारी, गौरव यादव, चांद खां आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *