
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का 100वां जन्मदिन शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़े समाज से निकले हुए नेता थे। जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में संघर्ष कर बिहार की राजनीति को एक नया आयाम दिया। उन्होंने कहा वैसे तो कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था, परंतु उनके मरने के उपरांत जो यह भारत रत्न का उन्हें सम्मान मिला है, उसका वह स्वागत करते हैं। उन्होंने साथ ही कहा की कर्पूरी ठाकुर बेहद ईमानदार छवि के नेता थे, जिन्हें हर कोई सम्मान की दृष्टि से देखा है। जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। चंद्रेश राजपूत, नरेंद्र सिंह, निजाम अंसारी, साजिद अली खान, रजत क्रांतिकारी, शिव शंकर शर्मा, नीलम चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बेंचेलाल यादव, कमल हसन, मुजाहिद अंसारी, रमेश यादव, बंटी यादव, नंदकिशोर दुबे, निर्दोष यादव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
