
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सभी ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे और उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन चलाया व 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष के नेता भी बने। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सौरव कटियार, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, जितेंद्र यादव सिरौली वाले, कार्यक्रम प्रभारी निवर्तमान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना, निवर्तमान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, सभासद विजय अनुरागी, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, राजन यादव, अजय यादव, निजाम अंसारी, छोटू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
