Headlines

सपा मुखिया अखिलेश यादव सरल दुबे के निवास पर भी गये

सरल दुबे के परिवार से मिले सपा मुखिया
पूर्व मुख्यमंत्री ने अंटू मिश्रा से की गुप्तगूं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष सरल दुबे के बजरिया स्थित आवास पर अखिलेश यादव ने पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व सरल दुबे से अखिलेश यादव ने अलग से मंत्रणा की। सरल दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहां फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जरदोजी व प्रिंटिंग एवं छपाई उद्यमियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उपहार देकर सम्मानित किया। काफी देर तक सरल दुबे के परिवार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समय बिताया। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने अखिलेश यादव को बताया कि मेरा घर पर सरल दुबे के पीछे है। इस मौके पर बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा अंटू से भी सरल दुबे के निवास पर अलग से चर्चा की। इस दौरान विजय यादव, सर्वेश अम्बेडकर, नदीम फारुखी, अरशद जमाल सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, बिटाना अग्निहोत्री, अखिलेश अग्निहोत्री, विकास गुप्ता, नंदकिशोर दुबे, भोला यादव, अरुण कटियार, डा0 मनोज मेहरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड़, अनुराग यादव, रंजीत चक, अंकुर चक, बॉबी दुबे, सुनील दुबे, आलोक मिश्रा, उमर खां आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *