इजहार खान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घोड़ा नखास स्थित एक गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यक समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के अल्पसंख्यक समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक समाज ने समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी डॉ0नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए रणनीति तैयार की। साथ ही कहा की फर्रुखाबाद का पूरा मुस्लिम समाज एकजुट है और वह बढ़-चढक़र समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के हक में वोट करेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही अल्पसंख्यकों की असली रहनुमा है व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए के फार्मूले को तर्कसंगत मानते हुए कहा की पीडीए में सभी समाज का बराबर का दायित्व दिया जाना है और अल्पसंख्यक समाज पूरी शिद्दत के साथ सपा के साथ जुड़ा है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी लोगों को जाति और मजहब के नाम पर तोडऩे का प्रयास कर रही है हमें इस गुलदस्ते को दोबारा जोडऩे का काम इस लोकसभा चुनाव में करना है और भाजपा जैसी झूठी मक्कार पार्टी को उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों से हराकर भगाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा अहमद अंसारी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसीमुजमा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मो0 इजहार खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष चांद खां, मसरूर खान, कंपिल से रमेश खान उर्फ बंटी, कायमगंज नगर अध्यक्ष साहब खान उर्फ भैया, साजिद खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, नगर अध्यक्ष सरवर अंसारी, तस्लीम ख़ान, नावेद जमा खान, मोहम्मद सैयद शानू आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मो0 इजहार खान को जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड बनाए जाने पर मौजूद पदाधिकारीयों ने शाल उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आकिल खान ने किया।
