पुलिस हिरासत में मृतक के परिजनों को सपा प्रतिनिधि मंडल ने सौंपी एक लाख चेक

विधानसभा में हुई घटनाओं पर जताया दुख
शाहाबाद,हरदोई, समृद्धि न्यूज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल दल ने ग्राम अहमदनगर पहुंचकर कोतवाली में हुई युवक की संदिग्ध घटना से पीड़ित युवक के परिजनों को एक लाख का चेक सौंपते हुए ढांढस बंधाया।प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं ने यूपी की सरकार की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में अपराधों का तो ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस अभिरक्षा में लोग असुरक्षित है।उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी उक्त मामले को उच्च स्तर पर उठाएगी।वही परिजनों ने सपा के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि रवि ने आत्महत्या नहीं की है,बल्कि उसकी हत्या हुई है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।बीती 31 अगस्त को अहमदनगर निवासी रवि सिंह राजपूत द्वारा कोतवाली में फंदा लगाकर खुदकुशी करना बताया गया है।मृत युवक पर एक किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी था।परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।उसके उपरांत सपा प्रतिनिधिमंडल ग्राम कालागाढ़ा पहुंचा जहां पर सुनील कश्यप की गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई थी।मृतक के परिवार से मिलकर उनसे दुख साझा किया।इसके उपरांत सपा नेता मृतक शैलेंद्र पांडेय उर्फ गौरी के आवास मोहल्ला खलील पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।शैलेंद्र पांडे का शव 29 अगस्त को तहसील के पीछे तालाब से बरामद हुआ था। सपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उक्त घटना में पुलिस लीपापोती कर रही है।पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग राजपाल कश्यप,पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू,प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी,पूर्व सांसद उषा वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली,पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा,पूर्व विधायक रोशन लाल,पूर्व विधायक अनिल वर्मा,पूर्व विधायक बाबू खा,प्रदेश सचिव राजेश यादव,जगमोहन राजपूत,सपा नेता अभिषेक दीक्षित,अवनीश राजपूत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *