बच्चों, महिलाओं और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सपा उतरी सडक़ पर

राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी की महिला सभा एंव मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सडक़ पर उतरकर स्कूलों को बंद करने एंव श्रमिक अधिकारों की अनदेखी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टे्रट पहुंचकर राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट संजय बंसल को सौंपा।
ज्ञापन में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके भाजपा पीडीए परिवार के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है, ये न सिर्फ शिक्षा का अधिकार छीनने की सुनियोजित साजिश है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन भी है। वहीं स्कूलों के बंद होने से उनमें कार्यरत हजारों रसोइया जो बेरोजगार हुईं हैं। जिनमें अधिकांशत: गरीब, विधवा, निराश्रित महिलाओं के सामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब जनता के वोट से बनी सरकार पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हितों में काम कर रही है, भाजपा की इस सरकार में श्रमिक कानूनों की अनदेखी की जा रही है, प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के चलते आज प्रदेश के किसान, मजदूर तथा नौजवान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। पांच सूत्रीये ंज्ञापन में दर्शाया कि मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 300 दिन कार्य दिवस व 600 प्रतिदिन मजदूरी हो। श्रम पोर्टल को तत्काल खोला जाए, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए तथा नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए। प्रदेश के लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से रोका जाए। पुलिस द्वारा किया जा रहा शोषित वंचित गरीब और दलित पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीडऩ बंद हो। इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सुभाष शाक्य, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, रामपाल सिंह यादव, अजब सिंह शाक्य, पवन कुमार गौतम, साजिद अली खान, देवेन्द्र सिंह यादव, राजपाल यादव, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य, प्रतिभा यादव, बबली, रूबी यादव, गीता यादव, राखी, ऊषा देवी, रीता देवी, बसुधा देवी, सत्यवती, प्रबल प्रताप सिंह, लक्ष्मी बाथम, नावेद जमा खान, सरवर अंसारी, लक्ष्मी बाथम, मुख्तार आलम, अरविंद पाल, कमल बाबू, अफजाल अहमद, बीके गंगवार, राजीव यादव, विवेक यादव, मुजाहिद अंसारी, अखिल कठेरिया, अकलीम खां, राधेश्याम सविता आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *