सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने स्व0 छोटे सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने स्व० छोटे सिंह यादव के योगदान को स्मरण किया। वहीं सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शनिवार को पल्ला स्थित छोटे सिंह के आवास पर पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव हमारे पुराने नेता थे। उन्होंने नेताजी के साथ पार्टी में दिन रात मेहनत की। वह पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। वहीं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर स्व0 छोटे सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बृजेश सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, सुनील कुमार, कैलाश चन्द्र गुप्ता, नेत्रपाल, मदनपाल, इखित्यार हुसैन, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *