सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने उठायी अपनी मांगे.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने जिलाध्यक्ष बेंचेलाल यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्टे्रट गजराज सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व सैनिक जवानों की तरफ से 20 फरवरी से लेकर अभी तक जंतर-मंतर दिल्ली में अनिश्चित कालीन धरना जारी है। हम उसका समर्थन करते है। बेंचेलाल यादव ने कहा कि जवानों के साथ लगातार भेदभाव व अन्याय हो रहा है। जवानों की मांगे जायज है उन्हे माना जाये। यदि मांगे नहीं मानी जाती तो अग्रिम रणनीति बनायी जायेगी। इसके साथ ही पारिवारिक पेंशन, समान पेंशन, ओआरओपी, एक रैंक एक पेंशन, विधवा पेंशन में समानता लाने व इनकी विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। इस मौके पर महेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार राव, जितेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार पाल, मलिखान सिंह, जलवीर सिंह, संतोष, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, शिवरतन सिंह, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *