एसपी ने नौ स्कार्पियो व तीन दो पहिया पीआरवी को दिखायी झंडी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस को और सशक्त बनाते हुए शुक्रवार को नौ चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी व तीन दो पहिया पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई गाडिय़ां शामिल होने से पुलिस और सशक्त होगी और अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि ०९ चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी व ०३ दो पहिया पल्सर पीआरवी नई शामिल की गयी हैं। जिन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *