
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भैरवघाट पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
बुधवार को थाना कादरीगेट के तहत गंगा किनारे भैरव घाट मन्दिर के निकट नवनिर्मित भैरवघाट चौकी का फीता काटकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह ने उद्घाटन किया। एसपी ने बताया कि चौकी पर जल्द उपनिरीक्षक की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजमानस में विश्वास बनाये रखने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है। भैरव मंदिर कमेटी ने चौकी निर्माण में सहयोग किया। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार व अन्य पुलिस कर्मी तथा मंदिर के कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
