
*पखना में डॉ0 जितेंद्र सिंह ने सभा कर अखिलेश के हाथों को मजबूत करने की अपील
*डॉ0 नबल किशोर ने भी रखे अपने विचार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को फतेह करने के लिए अभी से कमर कसनी शुरु कर दी और जनता के बीच जाकर अपनी सरकार में कराये गये विकास कार्यों का वास्ता देकर वोट मांगने शुरु कर दिया है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव मोहम्मदाबाद ब्लाक के कई क्षेत्रों का दौरा कर पखना में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार आप लोग किसी के बहकावे में न आये और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी को जिताकर पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सहायता के लिए 24 घंटे मैं तैयार हूं और सदैव सभी की मदद करता रहूंगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, डा0 नवरंग सिंह, पूर्व प्रधान रोहितास पखना, शिवनंदन सिंह पूर्व प्रधान पखना, अशोक कुमार यादव प्रधान पमर खिरिया, भूपेन्द्र सिंह शाक्य दरोगा, रामप्रकाश शाक्य, विजय पाल यादव नगला मटीला, अरुण कुमार यादव नगला मटीला, पखना के पूर्व प्रधान अनिल यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं नदौरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी कथा सुनने का मौका मिला है। इसी बीच ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामवासियों से मिले अपार स्नहे से अभिभूत हो गये और क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि वह हमेशा उनकी सहायता के लिए उनके बीच खड़े दिखायी देंगे।

