सपा नेता कमल हसन ने गठित की बूथ कमेटियां

मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कमल हसन ने बीबीगंज की सभी बूथ कमेटियों का गठन कर सूची जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व जिला महासचिव इलियास मंसूरी को सौंपी। सभी सेक्टर प्रभारी अपनी बूथ कमेटियां गठित कर पार्टी कार्यालय पर जमा करें। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने संगठन का विस्तार करते हुए आदिल खान को जिला उपाध्यक्ष एंव अनस खान को सदर विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी कार्यालय पर माला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अफजाल अहमद फारुकी, रामपाल सिंह यादव, शिवशंकर शर्मा, सुनीता शाक्य, प्रतिभा यादव, मुजाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन २५ जुलाई को पार्टी कार्यालय आवास विकास पर होगा। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कश्यप को गोष्ठी हेतु नामित किया गया। जनपद के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित कियाग या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *