फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर शनिवार को महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला-मोहल्ला जनसुनवाई का कैम्प मोहल्ला अस्तबल तराई में लगाया गया। कैम्प प्रभारी महानगर सचिव उरूज खान ने राघव दत्त मिश्रा एवं पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैम्प प्रभारी उरूज खान, रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद खान, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी, कमल हसन, मजीद अली आदि ने आम जन की समस्यओं को सुना। जनसुनवाई में परवेज, फेज खां, सन्नू खान, मो0 शकील, गोविंद, नासिर, हसमुद्दीन, निशा खान, मुमताज, ऋषभ शुक्ला, नफीश, नन्हे खां, श्वेब समेत 21 लोंगो ने अपनी समस्यायें बताई।

प्रमुख समस्याओं में लोगों ने बताया कि मोहल्ले की सडक़े सही नहीं बनी है। पानी की सप्लाई टूटी होने के कारण पीने के पानी तक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका को इस संदर्भ में सूचित किया जायेगा और जांच करायी जायेगी। इसके अलावा राशन कार्ड व वृद्धावस्था पेंशन संबंधित कुछ समस्यायें आयी। शिकायतकर्ता को पूर्ण जानकारी से अवगत कराया और संबंधित अधिकारियों को बताया। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि जो समस्याये रह गयी है संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराया जायेगा।
