बूथों पर जाकर एसआईआर की सपा नेता ने ली जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी ने कई जगह गड़बडिय़ों के गंभीर आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। विगत दिनों जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव एवं जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने लखनऊ पहुंचकर सपा सुप्रीमों को सभी दस्तावेज सौंपे और चल रहे फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी।
बुधवार को जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी सदर विधानसभा क्षेत्र के देवरामपुर बूथ संख्या 66, 67 पर पहुंचे जहां उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ आदि से एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ देवरामपुर प्रधान पवन कठेरिया, सभासद मुदस्सिर खान, जुल्फिकार अब्बास जैदी, आफताब खान, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *