बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचे सपा नेता, बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद इन दिनों भयंकर रूप से बाढ़ की त्रासदी को झेल रहा है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में विगत दिनों सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ दौरा कर वहां की हकीकत को जाना देखा और समझा था। पार्टी पदाधिकारियों से बाढ़ पीडि़तों की मदद करने की अपील भी की थी। जिला महासचिव इलियास मंसूरी, राधेश्याम सविता, रामविलास राजपूत आदि ने बाढ़ पीडि़तों को राशन सामिग्री बांटी।
जिलाध्यक्ष ने ठौली की मड़ैया, कटरी भीमपुर, ठठाई की मड़ैया, कुण्डा मड़ैया, बिलाबलपुर, कटरी भीमपुर गांवों में खाद्य सामग्री, लंच पैकेट एंव अन्य राहत सामग्री का वितरण किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार सिर्फ मदद के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *