शेखपुर मजार पर सपा नेताओं ने चढ़ाई चादर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने लोकसभा प्रभारी इरफान उल हक कादरी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सिराजुल आफाक मुन्ना, निजाम अंसारी, राकेश दिवाकर राका, बिल्लू श्रीवास्तव आदि सपा नेताओं के साथ कमालगंज स्थित शेखपुर की मजार पर जाकर आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी, उससे साफ जाहिर है कि जनता का ध्यान अब भाजपा की ओर से हट चुका है, झूठ और फरेब की राजनीति का अब शीघ्र अंत होने वाला है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी समाजवादी लोग एकजुट होकर के अपने प्रत्याशी को जीतने का काम करेंगे। लोकसभा प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने कहा कि अखिलेश यादव ही आने वाले भविष्य हैं जो जनता के हितों का बखूबी ध्यान रखते हैं। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि इस मजार की मान्यता बहुत अधिक है, दूर-दूर से लोग यहां पर चादर चढ़ाने और दुआ मांगने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *