नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के निजी चिकित्सक के आवास पर सपाइयों ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हे याद किया।
मंझना स्थित सपा नेता डॉ0 धर्मेंद्र सिंह के आवास पर भारत के सामाजिक न्याय के प्रकाश स्तंभ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा नेताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर सभासद राहुल यादव, प्रधान राजीव यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र अमन सूर्यवंशी, शक्तिमान कठेरिया, अश्वनी यादव, नगर अध्यक्ष सुखवीर सिंह, आकाश भाटिया, विशाल शाक्य सहित सपा नेता मौजूद रहे।
