सपा नेताओं ने बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादियों ने संविधान के निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कस्बा नवाबगंज स्थित फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम सिरमौरा बांगर में संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी नेताओं ने संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की गयी तथा माल्र्यापण कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों आदि को हमेशा न्याय दिलाने का कार्य किया और उन्हीं के बने संविधान से आज दलित, पिछड़ी जातियां आज सरकारी नौकरियों में अच्छे पदों पर तैनात हैं। यह सब बाबा साहब की ही देन है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह, प्रधान विजेंद्र सिंह यादव, अमित यादव, कोटेदार फारुख अली, अल्वी सहित तमाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयाई मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सभी कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जो कि संविधान के निर्माता थे, उन्होंने सभी को संविधान तथा संविधान के आरक्षण के बारे में लोगों को आगे बढ़ाया तथा बाबा साहब के ही सूझबूझ से आज सभी दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक उन्हीं के बने संविधान व कानून पर चल रहे हैं और सभी को बराबरी का हिस्सा तथा अहमियत दी जाती है। इस मौके पर एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, एकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, लिपिक राज भारती, विनीत वर्मा, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, लवलेश कुमार, मनोज कुमार शाक्य, रामबाबू, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, सुनील कुमार गौतम, मोतीलाल यादव, बृजेश कुमार, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार, राहुल यादव सभासद तथा अश्वनी यादव, अमन सूर्यवंशी सहित समस्त ग्राम सचिव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *