सपा नेताओं ने पदाधिकारी बनने के लिए सौंपे आवेदन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को आधा दर्जन युवा फ्रंटल अध्यक्ष हेतु आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं में समाजवादी पार्टी के प्रति बहुत जोश है। युवा लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा पार्टी में ले रहे हैं और उनकी मंशा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी की निकलें और अखिलेश यादव देश की राजनीति में और ज्यादा मजबूत हो। जिला अध्यक्ष ने आवेदन देने वाले युवा नेताओं से कहा कि वह सभी अपने-अपने बूथों की कमेटियां शीघ्र ही बनाकर पार्टी कार्यालय पर जमा करें। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसी जा सके। सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी की बखूबी निर्वहन करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ०६ अगस्त है। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेचे लाल यादव, सुरेंद्र यादव, निंदर यादव, शाहरुख, जोगिंदर यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *