बच्चों से विद्यालय पहुंचकर सपा नेताओं ने ली जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कमालगंज विकास खण्ड के गाँव राठौरा मोहद्दीनपुर के जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खाने से लगभग 100 से 150 बच्चे बीमार पड़ गए थे। हालत बिगडऩे के बाद सभी बच्चों को जिले भर की एंबुलेंस लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज व डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष स्कूल पहुंचे और पीडि़त बच्चों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अंधेर नगरी चौपट राजा वाला काम चल रहा है जब नियम है कि स्वस्थ विभाग की निगरानी में हर 6 महीने में दवाई खिलाई जाए फिर 2 साल तक क्यों नहीं दी गई? और जब दी गई तो स्वस्थ विभाग के कर्मचारी ने अध्यापकों को दवा देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। यह चूक बहुत बड़ा मामला है, शासन को कमेटी बनाकर इसकी जांच करानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, सह प्रवक्ता राधेश्याम सविता, जगनरेश यादव, अखिल कठेरिया, शीलू खां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *