बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपा नेताओं ने दौरा कर जाना हाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में बाढ़ पीडि़त इलाकों का दौरा किया गया। उनके साथ सह मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता, रामू गुप्ता, रामपाल सिंह, अखिल कठेरिया, शीलू खां के साथ स्टीमर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। बाढ़ का प्रकोप झेल रहे बाढ़ पीडि़त ग्रामीणों से भी वार्ता की और उनकी परेशानियों को सुना तथा पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि गंगा नदी के किनारे का जिला होने के कारण यहां गंगा के किनारे बसे हुए गांव हर वर्ष बाढ़ के प्रकोप का शिकार होते हैं। ऐसे में उनका जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि बाढ़ से हो रहे कटान को रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएँ। बाढ़ में अपना घर गंवाने वाले लोगों की सूची तैयार की जाए और उन सभी बे-घर हुए परिवारों को प्राथमिकता के साथ आवास देना सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ ग्रस्त गांवों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए प्रशासन व्यवस्था करें। जो परिवार बाढ़ के प्रकोप से अपना घर/गांव छोडक़र सडक़ों पर डेरा डाले हैं, उनके लिए प्रशासन राहत कैम्पों में रहने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमारियों का भयंकर प्रकोप फैलता है इसलिए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित कैम्प लगाकर सभी पीडि़तों का इलाज/जांच एंव दवाओं का नि:शुल्क वितरण कराना सुनिश्चित कराया जाए, आदि मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *